Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>
what venkaiah naidu will be bjp nda next president candidate: राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करने करने से पहले शाह-राजनाथ किससे मिले? नाम पर होने लगी चर्चा


नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष बड़ी बैठक कर रहा है। समझा जा रहा है कि कुछ घंटे में नाम का ऐलान हो सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा विपक्ष के राष्ट्रपति पद के कैंडिडेट हो सकते हैं। इधर, भाजपा नेताओं की आज हुई एक मुलाकात से कयास लगाए जाने लगे हैं कि पूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायडू को सत्तापक्ष राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर आगे कर सकता है। जी हां, BJP की संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उपराष्ट्रपति से मुलाकात की है।

भाजपा ने राजनाथ सिंह और नड्डा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के बारे में विपक्षी दलों सहित सभी राजनीतिक दलों से बातचीत के लिए अधिकृत किया है। नायडू के साथ शाह, सिंह और नड्डा की मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि आज ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है। इस बैठक में एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर मंथन किया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।
Yashwant Sinha News : यशवंत सिन्हा हो सकते हैं विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, ट्वीट के शब्दों ने कर दिया इशारा
नड्डा और सिंह दोनों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने के लिए अभी तक NCP प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार, बीजू जनता दल (BJD) प्रमुख नवीन पटनायक और नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला सहित वरिष्ठ नेताओं से बात की है।

राष्ट्रपति चुनाव में संख्या बल के आधार पर भाजपा की अगुआई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन मजबूत स्थिति में है और अगर उसे बीजू जनता दल या आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस जैसे दलों का समर्थन मिल जाए उसकी जीत सुनिश्चित हो जाएगी। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होगा और 21 को नतीजे आएंगे।

नायडू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने से भाजपा को वाईएसआर कांग्रेस का सपोर्ट मिलना आसान हो सकता है। दरअसल, यह आंध्र प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी है और नायडू भी आंध्र से आते हैं। ऐसे में सपोर्ट करना मजबूरी भी बन जाएगी।



Source link

By admin