Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>
salman khurshid book: किताब के कारण सलमान खुर्शीद के घर पर हमला – Salman Khurshid’s house attacked because of the book


हाइलाइट्स

  • सलमान खुर्शीद के घर पर किताब मामले को लेकर उपद्रव
  • उपद्रवियों ने की घर पर पत्थरबाजी, लगाई आग
  • घटना की जानकारी के बाद घर के बाहर तैनात किए गए पुलिसकर्मी
  • उपद्रव के दौरान परिवार के सदस्य नहीं थे मौजूद, खतरा टला
  • खुर्शीद का घर पर हमले पर बयान, यह तो हिंदुत्व नहीं हो सकता

नैनीताल
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक बयानों में दिखने वाली आग उनके घर तक पहुंच गई है। नैनीताल में उनके घर पर सोमवार को आग लगा दी गई। पत्थरबाजी की गई। इसकी जानकारी स्वयं सलमान खुर्शीद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी। इसके बाद से मामले ने अलग मोड़ ले लिया है।

सलमान खुर्शीद के घर पर हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था। वे सांप्रदायिक नारे लगा रहे थे। खुर्शीद के घर पर जिस समय हमला हुआ, संयोग से परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। इस घटना में किसी के घायल होने की बात अब तक नहीं कही जा रही है। वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, सलमान खुर्शीद ने घर पर हुए हमले का वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर करते हुए लिखा कि यह तो हिंदुत्व नहीं हो सकता है।
ट्वीट कर सलमान खुर्शीद ने दी घटना की जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस
घर पर हमला होने के बाद सलमान खुर्शीद की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने उनके घर पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। आग को बुझा दिया गया। उनके घर के बाहर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से करने पर भड़का गुस्सा
किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस व बोको हरम से किए जाने के मामले में वे हिंदुत्वादी संगठन और भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। उनकी किताब जब से सामने आई है, राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस घटना के बाद से राजनीतिक बयानबाजी बढ़ने और मामला गरमाने की आशंका जताई जा रही है।

वायरल वीडियो में महिला का डर आ रहा है सामने
पत्थरबाजी की घटना का जो वीडियो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दो महिला की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं, दो युवक आग बुझाता नजर आ रहा है। महिला कहती सुनाई देती है कि हम मजदूर आदमी हैं। हमारे लिए आपलोगों ने इतनी समस्या खड़ी कर दी है। हमलोग रोजी-रोटी के लिए यहां लगे हुए हैं। यहां कोई हमारा कुछ थोड़े है।

महिलाएं कहती सुनाई देती हैं, हमें तुमलोगों ने खतरे में डाला। इस पर दूसरे लोग कहते सुनाई देते हैं कि हम तो आग बुझाने में लगे हैं। इतना बड़ा कांड हो गया और आपलोग अब दर्शन दे रहे हैं। हमलोग अब गांव जा रहे हैं। इससे स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Nainital Aagjani

सलमान खुर्शीद के घर पर हुई है आगजनी



Source link

By admin