Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>


नई दिल्ली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी उनके हितों के लिए लड़ाई लड़े। आपस में नहीं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की।

एक सूत्र ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि कौन किस पद पर है, बल्कि लोग चाहते हैं कि कांग्रेस एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने, वंचित वर्गों के अधिकार की लड़ाई लड़े।

दो साल में ऐसा क्या हुआ? एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष बनने को तैयार दिख रहे राहुल गांधी

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का उल्लेख किया और कहा कि जब कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बारे में चन्नी को फोन पर जानकारी दी, तो वह भावुक हो गए थे।

सोनिया को डांटना भी आता है! CWC की बैठक में बोलीं- मैं हूं न, अलग अंदाज में दिखीं कांग्रेस प्रेसिडेंट

बाद में चन्नी सीडब्ल्यूसी की बैठक में भावुक हो गए और कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय के एक व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सिर्फ कांग्रेस और गांधी परिवार ही दे सकता है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश की जनता चाहती है कि कांग्रेस उनके हितों की लड़ाई लड़े।



Source link

By admin