Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>
Paola Maino Death : राहुल गांधी की नानी पाउलो माइनो का इटली में निधन – rahul gandhi nani paola maino died


नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नानी का निधन हो गया है। वह 97 साल की थीं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि श्रीमती सोनिया गांधी की मां पाउलो माइनो का शनिवार, 27 अगस्त 2022 को इटली में अपने घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल यानी 30 अगस्त को किया गया। राहुल गांधी अपनी नानी के काफी करीब थे। उन्हें जब भी मौका मिलता था वह नानी से मिलने इटली पहुंच जाते थे।

2018 में राहुल गांधी अपनी नानी को सरप्राइज देने होली का त्योहार मनाने इटली पहुंच गए थे। उन्होंने ट्विटर पर अपनी भावनाएं भी शेयर की थीं। तब उन्होंने लिखा था, ‘मेरी नानी 93 साल की हैं। वह बहुत दयालु हैं। इस वीकेंड होली पर मैं उन्हें सरप्राइज देने जा रहा हूं। मैं उन्हें गले लगाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता…।’

सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं। आज जब सोनिया की मां इस दुनिया में नहीं हैं तो उनकी वह तस्वीर लोगों को याद आ रही होगी, जब सोनिया-राजीव गांधी की शादी में उनकी एक तस्वीर इंदिरा गांधी के साथ ली गई थी।

sonia mother

राजीव-सोनिया की शादी में इंदिरा गांधी और पाउलो माइन।



Source link

By admin