Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>


नई दिल्ली : महान गायिका, भारत रत्न और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित लता मंगेशकर के निधन पर पूरा हिंदुस्तान रो रहा है। हो भी क्यों न…लता के साथ एक युग का जो अंत हो गया है। लेकिन उन्होंने शरीर भले ही छोड़ा हो, अपने गाए गीतों से वह हमेशा अमर रहेंगी। सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रिय सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। क्या आम, क्या खास…हर कोई महान गायिका के निधन से गमगीन है। संगीत प्रेमी हों या कला प्रेमी, खेल जगत हो या राजनीति जगत…हर सेक्टर से जुड़े खास और आम लोग लता दीदी को याद कर रहे हैं।

अपनी मखमली और जादुई आवाज से दशकों तक संगीतप्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली लता मंगेशकर के निधन से हिंदुस्तान ही नहीं, दुनियाभर में उनके चाहने वाले गमगीन हैं। राजनीति, खेल, कला, संगीत…हर क्षेत्र से जुड़े लोग लता मंगेशकर को अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।



Source link

By admin