Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>
delhi weather news heat wave in capital Mercury soars to 47 degrees kerala rain forecast flood monsoon alert : लू के थपेड़ों से झुलस रही दिल्ली, उधर केरल में बादलों से बदला मौसम, 5 दिन के लिए भारी बारिश की चेतावनी


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लू के थपेड़ों (Delhi Mausam) से लोगों का बुरा हाल है। धूप में रहकर काम करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज दिल्ली में तापमान 49 डिग्री के करीब पहुंच गया। उधर, देश के दक्षिणी हिस्से में मौसम करवट ले रहा है। जी हां, केरल में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अरब सागर में तेज पश्चिमी हवाओं के चलते केरल में बादल आ गए हैं। 15 मई को केरल के 6 जिलों में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर सभी जिलों में जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उधर, अंडमान सागर में आज मॉनसून पहुंचने वाला है।

kerala weather

केरल में भारी बारिश का अलर्ट

केरल में भारी बारिश के आसार, युद्ध स्तर की तैयारी
केरल के मुख्य सचिव ने कल शाम को ही सभी संबंधित विभागों की मीटिंग बुलाई थी और जिलाधिकारियों को युद्ध स्तर पर तैयारी करने का निर्देश दिया था। बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों के लिए 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भूस्खलन वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शिफ्ट करने के लिए जरूरत के हिसाब से कैंप शुरू किए जाएं। पानी इकट्ठा होने वाले इलाकों से पंप चलाने के लिए भी तैयारियां की गई हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ जाने से बचने को कहा है। पर्यटकों से कहा गया है कि फिलहाल वे जहां हैं, वहीं रहें। केंद्रीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक मॉनसून पहुंचने वाला है।

kerala barish

बारिश से कई इलाकों में जलजमाव हो गया।

दिल्ली में 49 डिग्री के करीब पारा, चुभ रही गर्मी
गर्म और शुष्क पछुआ हवा से प्रभावित दिल्ली में लू का प्रकोप चरम पर पहुंच गया। आज कई इलाकों में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।दिल्ली में आज तापमान 49 डिग्री के करीब पहुंच गया। नजफगढ़ में यह 48.8 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 48.2 डिग्री और रोहतक में 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो इस साल अब तक का सर्वाधिक है। वहीं, शुक्रवार को वहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 46.4 डिग्री सेल्सियस, जफरपुर में 45.8 डिग्री सेल्सियस और रिज एवं आयानगर में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, भीषण लू के कारण मंगेशपुर में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि नजफगढ़ में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को लू का प्रकोप और बढ़ सकता है।

27 मई को पड़ेगी मॉनसून की पहली फुहार, दिल्ली-NCR में हीटवेव पर IMD ने बताया क्‍या करें, क्‍या न करें
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा, ‘दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली गर्म और शुष्क पछुआ हवाएं अधिकतम तापमान को और बढ़ाएंगी।’ भीषण लू के खतरे से लोगों को सावधान करने के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।

कलर कोड में अलर्ट का मतलब जानिए
आईएमडी मौसम की चेतावनी देने के लिए चार कलर कोड का इस्तेमाल करता है। इनमें ग्रीन (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), येलो (नजर रखो और अपडेट रहो), ऑरेंज (तैयार रहो) और रेड (कार्रवाई करो) शामिल है। मौसम विभाग ने कहा कि भीषण लू प्रभावित क्षेत्रों में कमजोर लोगों, शिशुओं, बुजुर्गों और बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं पैदा हो सकती हैं। इन क्षेत्रों के लोगों को लू के संपर्क में आने से बचना चाहिए। हल्के रंग के ढीले, सूती कपड़े पहनने चाहिए और कपड़े, टोपी या छतरी आदि से सिर ढंकना चाहिए।

पलावत ने कहा, ‘पंजाब और हरियाणा पर बना चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र मॉनसून-पूर्व गतिविधि को प्रेरित करेगा, जिससे सोमवार और मंगलवार को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।’ IMD ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।



Source link

By admin