राहुल गांधी ने कहा कि देश की हालत सभी देख रहे हैं। जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है। नफरत किसको होती है। नफरत डर का ही एक रूप है। आज महंगाई, बेरोजगारी का डर बढ़ताचच ही जा रहा है। बीजेपी और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर भय पैदा करते हैं। यह किसके लिए और क्यों करते हैं। इस नफरत का फायदा किसको मिल रहा है। क्या इस डर का फायदा आम आदमी को मिल रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 8 साल में दो उद्योगपति फायदा उठा रहे हैं। दूसरे उद्योगपतियों से भी पूछ लो। नोटबंदी में क्या हुआ सबने देखा। किसान कानून किसके लिए था। हिंदुस्तान का किसान सड़क पर आ गया और उसने अपनी शक्ति दिखा दी। किसान की शक्ति देखकर नरेंद्र मोदी को कानून वापस लेना पड़ा। बीजेपी ने हिंदुस्तान की हालत यह कर दी है कि देश अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे पाएगा। आज जो बेरोजगारी दिख रही है वह आने वाले समय में और बढ़ेगी।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूछते हैं कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया। हम कहते हैं कि हमने ऐसी महंगाई कभी नहीं दिखाई। विपक्ष जब इन बातों को संसद में उठाना चाहता है तो मोदी और उनकी सरकार बोलने नहीं देती। महंगाई, बेरोजगारी, चीन की बात नहीं कर सकते संसद में। टीवी अखबार पर इनका दखल है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत क्यों पड़ी। हमें सीधे जनता के बीच जाना है। क्योंकि मीडिया पर इनका नियंत्रण और संसद में यह बोलने नहीं देते तो यात्रा करनी पड़ेगी।