Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>
bihar news: delhi police arrested bihar minister janak ram personal secretary bablu arya and one of his friend from gopalganj : नीतीश सरकार में मंत्री के आप्त सचिव समेत 2 लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, संसद भवन में एंट्री के लिए बनवाया था फर्जी पास


गोपालगंज
दिल्ली पुलिस ने बिहार के खान व भूतत्व मंत्री जनक राम के पर्सनल सेक्रेटरी यानी आप्त सचिव बबलू आर्य को गिरफ्तार किया है। बबलू आर्या के निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने गोपालगंज नगर थाना के पुरानी चौक निवासी महेश कुमार को भी गिरफ्तार कर अपने साथ ले कर चली गई है। आरोप है कि बबलू आर्य ने संसद भवन में एंट्री के लिए फर्जी पास बनवाया था।


यह फर्जी पास गोपालगंज के पुरानी चौक निवासी महेश कुमार की ओर से बनाया गया था। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक सप्ताह पहले जांच शुरू की थी। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम के आप्त सचिव बबलू आर्या को 3 दिन पहले गिरफ्तार किया था। बबलू आर्या से सघन पूछताछ की गई और इसके बाद दिल्ली पुलिस, बबलू आर्या को गोपालगंज लेकर आई थी। आज बबलू की निशानदेही पर ही महेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

अक्कड़-बक्कड़ कुच्छो बोलते जा रहे हो, गैंग वाले थे…. कन्हैया पर भड़के तेज प्रताप

दोनों को लेकर दिल्ली चली गई पुलिस
गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कहा कि संसद भवन में प्रवेश को लेकर फर्जी पास से जुड़ा हुआ मामला है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने कुछ दिन पहले ही बबलू आर्य को गिरफ्तार किया था और आज शनिवार को महेश कुमार के गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर चली गई है। दिल्ली में दोनों से पूछताछ की जा रही है।

आप्त सचिव को गिरफ्तार किया गया होगा: मंत्री जनक राम
बरहाल इस मामले में खान व भूतत्व मंत्री जनक राम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके आप्त सचिव को गिरफ्तार किया गया होगा। लेकिन वह अभी चुनाव प्रचार में है। इसलिए उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। बहरहाल मंत्री के सचिव की गिरफ्तारी के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। बता दे कि मंत्री जनक राम पूर्व में लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। इस मामले में गोपालगंज के जदयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने गृह मंत्री, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत 3 सितंबर 2021 को कराई गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

IND vs PAK T20 World Cup Match :’धोनी के मेंटोर बनने से टीम इंडिया का मोरल हाई, पाकिस्तान के खिलाफ जरूर जीतेगा भारत’

संसद भवन में प्रवेश के लिए बनाया फर्जी पत्र
डॉ आलोक कुमार सुमन ने बताया कि उनके फर्जी सिग्नेचर और गलत तरीके से लेटर पैड का इस्तेमाल कर बबलू आर्य ने 3 जून 2019 से 2 जून 2020 तक संसद भवन में प्रवेश के लिए पत्र बनाया गया था। इसी को लेकर उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि यह देश के सुरक्षा से जुड़ा मामला था।

Gopalganj_News

संसद भवन में एंट्री के लिए बनवाया गया फर्जी पास



Source link

By admin