Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>


नई दिल्ली: पानी में बैठे हों तो लगता है जैसे कोई बड़ा सा घड़ा रखा है। चेहरे पर इंसानों की तरह मूछें और बाहर निकले दो बड़े दांत… इस अजीबोगरीब जीव के बारे में कम लोग ही जानते हैं। बर्फीले इलाके में रहने वाले इन जीवों को वालरस (WALRUS) कहते हैं। ये कनाडा, ग्रीनलैंड, नॉर्वे और रूस में भी पाए जाते हैं। इनकी संख्या तेजी से घट रही है क्योंकि इनका प्राकृतिक निवास स्थान यानी बर्फ तेजी से पिघल रही है। दुनियाभर में इनके संरक्षण के लिए प्रयास हो रहे हैं। ये बिल्कुल भी आक्रामक नहीं होते हैं, लेकिन मांस, दांत और शरीर के दूसरे अंगों के लिए इनका शिकार किया जा रहा है। इनके एक दांत को 2000 डॉलर से भी ज्यादा महंगा बेचा जाता है। ‘जंगल न्यूज’ में आज बात इन्हीं जानवरों की।

walrus

एक नहीं अनेक वालरस।

ये बेहद कम गुस्सैल और आकार में काफी बड़े होते हैं। ऐसे में ये देखने में थोड़े आलसी लगते हैं। कभी-कभी ये उत्तरी ध्रुव में ऐसी जगह पहुंच जाते हैं कि इनकी गिनती करना मुश्किल हो जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से ये जानवर खतरे में हैं। यही वजह है कि ये बहते हुए कई बार अलग-अलग देशों के तटीय हिस्से में पहुंच जाते हैं।

तब रामसेतु बनवाया और अब धरती को ‘स्वर्ग’ बना रही गिलहरी, दिल छू लेगी ये कहानी
पिछले साल ऐसा ही एक आर्कटिक वालरस वैलेंशिया द्वीप पर आ गया था। पता चला कि यह कई हफ्तों तक पानी के साथ बहते हुए ग्रीनलैंड से यहां आया था। फौरन प्रशासन ने अलर्ट जारी किया और लोगों से उसे परेशान न करने को कहा।

दरअसल, जिस समुद्री बर्फ में ये वालरस रहते हैं वो तेजी से पिघल रही है। इस कारण इन जीवों का व्यवहार बदलने लगा है और ये जमीन पर आने लगे हैं। पिछले साल एक जगह इकट्ठा हुई वालरस की गिनती करने के लिए बच्चों की मदद ली गई थी। बर्फीले इलाके में एक साथ बैठे इन वालरस की गिनती चुनौती होती है।

Honey Bee Facts: मधुमक्खी की साइज पर मत जाइए, काट लिया तो हार्ट अटैक भी आ सकता है
वालरस के बारे में रोचक जानकारी
1. नर वालरस एक टन से भी अधिक वजनी हो सकता है। जी हां, लंबाई 3.6 मीटर और वजन 1500 किलो से ज्यादा हो सकता है।
2. नर और मादा वालरस दोनों के दांत होते हैं और ये इसका इस्तेमाल पानी से बाहर आने और बर्फ को खींचने में करते हैं। सांस लेने के लिए ये इन्हीं दांतों से बर्फ में सुराख बना लेते हैं। शिकारियों से रक्षा करने में ये दांत हथियार का काम करते हैं।
3. मां तो मां होती है। मादा वालरस किसी भी खतरे के समय अपने बच्चे को पीठ पर बिठा लेती है और पानी में छलांग लगा देती है।
4. वालरस 40 साल तक जिंदा रह सकते हैं।
5. ये पानी की गहराई में भोजन करना पसंद करते हैं। ये कीड़े, घोंघे, केकड़े, झींगा आदि खा जाते हैं।
6. इन्हें झुंड में रहना पसंद होता है। किसी भी तरह का खतरा या आवाज होने पर ये पानी में भागते हैं।



Source link

By admin