जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह होटल में आग लगी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ और होटल में ठहरे करीब 40 लोगों में से ज्यादातर लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि आग और धुंए की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य में जुटे 4 पुलिसकर्मियों को गंभीर हाल में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि होटल संचालकों ने फायर विभाग की एनओसी भी नहीं ली थी।
सात फायर कर्मी भी हुए आग बुझाने में बेहोश
जेसीपी क्राइम पीयूष मोर्डिया ने बताया कि होटल लेवान में आग बुझाने के दौरान धुएं की वजह से सात फायर कर्मी भी बेहोश हो गए। सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं अग्निकांड में होटल से 24 लोग सुरक्षित निकाले गए हैं।
जांच की जद में आएंगे अधिकारी
कमिश्नर रोशन जैकब ने होटल लोवाना अग्निकांड के जांच के आदेश भी दिए है। इसमें होटल का नक्शा पास नहीं होने पर भी संचालन पर रोक न लगाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद इसमें शामिल सभी आरोपियों पर कार्रवाई तय होगी।