Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>
सुबह कानून मंत्रालय छिना, शाम में बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार ने दे दिया इस्तीफा – bihar sugarcane industry minister karthik kumar resigns from his post


पटना: बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा सौंपा है। गौरतलब है कि बुधवार को ही उन्हें कानून मंत्री से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था। अब उनकी जगह गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार आलोक मेहता को दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल फागू चौहान को अपनी अनुशंसा भेज दी है।

बिहटा का वो अपहरण केस जो बन गई मुसीबत
कार्तिक कुमार पर कई थानों में मामले दर्ज में हैं। मोकामा, मोकामा रेल थाना समेत बिहटा में भी इनके खिलाफ आपराधिक मामलों में एफआईआर है। हालांकि किसी भी मामले में अब तक कोर्ट ने इन्हें दोषी नहीं बताया है। फिलहाल जिस मामले को लेकर विवादों में हैं, वो बिहटा थाने से जुड़ा हुआ है। यहां के कारोबारी राजीव रंजन की 2014 में किडनैपिंग हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया था। राजीव रंजन की किडनैपिंग मामले में कार्तिक कुमार भी आरोपी हैं। बिहटा थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज है। इसी मामले कोर्ट ने वारंट जारी किया है। धारा 164 के तहत बयान में नाम आया है। कार्तिक कुमार ने अब तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही जमानत के लिए अर्जी दी है।

कार्तिक कुमार कौन हैं?
कार्तिक कुमार अपने समर्थकों के बीच ‘कार्तिक मास्टर’ के नाम से मशहूर हैं। अनंत सिंह जब से राजनीति में आए, उसी समय से कार्तिक कुमार उनके करीबी रहे हैं। 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कार्तिक मास्टर और अनंत सिंह की दोस्ती परवान चढ़ी। बाद में अनंत सिंह के अहम चुनावी रणनीतिकार के रूप में कार्तिक मास्टर को पहचान मिली। कहा तो यहां तक जाता है कि अनंत सिंह के साम्राज्य को भी कार्तिक मास्टर संभालते हैं। पर्दे के पीछे रहकर तमाम गोटियां सेट करते हैं।

राजद विधायक अनंत सिंह के अच्छे-बुरे और हर सुख-दुख के सबसे बड़ा साथी मास्टर कार्तिक ही रहे हैं। अनंत सिंह उन्हें ‘मास्टर साहेब’ कहकर बुलाते हैं। वैसे सियासत की राह पकड़ने से पहले कार्तिक कुमार स्कूल में पढ़ाते थे। वो एक शिक्षक थे। यही वजह रही कि उनके नाम के साथ ‘मास्टर’ शब्द जुड़ गया। कार्तिक सिंह भी मोकामा के रहनेवाले हैं और उनके गांव का नाम शिवनार है। कार्तिक मास्टर की पत्नी रंजना कुमारी लगातार दो बार से मुखिया हैं।



Source link

By admin