वहीं कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने शनिवार को कहा, राज्यसभा चुनाव के संबंध में चर्चा हुई, इसमें किसको नामित करना है ये कांग्रेस अध्यक्ष का अधिकार है इसलिए हम यहां आए और वो इस पर निर्णय लेकर बताएंगी। वो जिसे भी चुनेंगी हमें वो स्वीकार है। 31 मई से पहले नाम पता चल जाएगा।
इसके साथ ही कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा के लिए दो और उम्मीदवारों के नाम तय किया गया है। कर्नाटक से जयराम रमेश और तमिलनाडु से पी चिदंबरम का चयन किया गया है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले।
दरअसल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को आगामी राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया। पार्टी के एक नेता ने बताया कि यह निर्णय झामुमो के विधायक दल की बैठक में लिया गया।