सफदरजंग अस्पताल के डॉ जुगल किशोर का कहना है कि मामले बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। नया वेरिएंट आने के कारण कोरोना के मामलों में वृद्धि संभव है। यह कहीं भी और कभी भी संभव है। यह तब भी हो सकता है जब लोगों में प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। भीड़ में कोविड नियमों का पालन नहीं करने की वजह से भी कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं।
यूरोप के सर्दी की तुलना भारत के साथ नहीं की जा सकती है। वहां मामले तेजी से बढ़े तो ऐसा नहीं कि भारत में भी ऐसा ही होगा। दोनों जगहों की वृद्धि एक समान नहीं हो सकती है। भारत के राज्यों के हिसाब से भी अलग हो सकता है। उत्तर भारत में अधिक सर्दी पड़ती है।
डॉ ललित कांत, ICMR में महामारी विज्ञान और संचारी रोग विभाग के पूर्व प्रमुख
कोरोना के चलते चीन के एक शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है। कोरोना के मामलों के चलते चीन के शहर चेंगदू में लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के चलते 2 करोड़ से अधिक लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। सिचुआन प्रांत के चेंगदू शहर के लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है और यहां से संचालित होने वाली करीब 70 फीसदी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।