भोपाल: 23 नवंबर को एमपी में भारत जोड़ो यात्रा (Digvijay singh dance) प्रवेश कर रही है। राहुल गांधी के गुजरात जाने की वजह से यात्रा पर ब्रेक है। ऐसे में इस यात्रा के यात्री भी ब्रेक पर हैं। ब्रेक के दौरान एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला है। भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक मिलते ही एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपने साथियों के साथ डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर बीजेपी ने चुटकी ली है।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। डांस करने से पहले वह अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए थे। इसके बाद भैंसा के साथ डांस करते दिखे थे। एमपी में 23 नवंबर को यात्रा प्रवेश कर रही है। उससे पहले डांस फ्लोर पर दिग्विजय सिंह ने दम दिखाया है। 44 सेकंड के वायरल वीडियो में वह पहले केसरिया तेरा इश्क गाने पर डांस कर रहे हैं। इसके बाद वह ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे गाने पर डांस कर रहे हैं।
डांस फ्लोर पर दिग्विजय सिंह पूरे मूड में दिख रहे हैं। वह दूर खड़े कुछ साथियों को खींचकर ला भी रहे हैं। दिग्विजय सिंह के साथ भारत जोड़ो यात्रा के यात्री भी पूरे जोश में दिख रहे हैं। वहीं, ढलती उम्र में भी दिग्विजय सिंह पूरी तरह से फिट दिख रहे हैं। एमपी में भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को प्रवेश करेगी और चार दिसंबर तक प्रदेश में रहेगी। बीजेपी ने कसा तंज वहीं, दिग्विजय सिंह के वायरल वीडियो पर बीजेपी ने तंज कसा है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा… आपकी धार दार चाल ऐसे ही बनी रहे दिग्गी राजा। इसके साथ ही बीजेपी के अन्य नेताओं ने भी इस पर चुटकी ली है।