Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>
एशिया कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कैच छोड़ने पर आलोचना झेल रहे अर्शदीप सिंह को क्रिकेट सहित राजनीतिक जगत से भी खूब समर्थन मिल रहा है, सचिन, विराट, हरभजन के बाद अब भाजपा ने भी अर्शदीप सिंह का समर्थन किया और उन्हें देश का गौरव बताया है


नई दिल्ली: एशिया कप के अहम मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों भारत की हार को कोई भी पचा नहीं पा रहा है। दूसरी ओर एक धड़ा युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इस हार का विलेन बताने में तुला है। कुछ लोगों ने तो इस गेंदबाज को खालिस्तानी तक बता डाला। बाद में पता चला कि खालिस्तानी बताने वाली यह शरारत पड़ोसी देश पाकिस्तान और ISI की है। वहीं अच्छी बात यह है कि इस मुश्किल समय में अर्शदीप सिंह के साथ विराट कोहली, हरभजन सिंह, आकाश चोपड़ा और सचिन तेंडुलकर ने आगे बढ़कर उसका हौसला बढ़ाया और समर्थन किया है। केंद्रीय सूचना मंत्रालय के बाद भाजपा के महासचिव ने भी अर्शदीप सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे प्रोपगेंडा का विरोध किया और उन्हें देश का गौरव बताया है।

सचिन बोले- जवाब जरूर देना मैं देखूंगा
विराट कोहली के बाद मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने भी मंगलवार यानी आज अर्शदीप सिंह का खुलकर समर्थन किया और उनका हौसला बढ़ाया। सचिन ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करने वाला हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देता है और हमेशा देश के लिए खेलता है। उन्हें हमारे सपोर्ट की लगातार आवश्यक्ता होती है। आपको यह याद रखना होगा कि खेल में आप कुछ जीतते हैं तो आप कुछ खो भी देते हैं। क्रिकेट और अन्य खेल को पर्सनल हमलों से दूर रखें। सचिन ने अर्शदीप का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप कड़ी मेहनत करते रहें।
सचिन ने आगे कहा कि जवाब जरूर देना मैं देखूंगा।

भाजपा ने कहा- अर्शदीप देश का गौरव हैं
अर्शदीप सिंह की आलोचना करने पर भारतीय जनता पार्टी ने भी इस खिलाड़ी को बैक किया है। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरुण चुग ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भारत का गौरव करार दिया और कहा कि हर भारतीय उनके साथ खड़ा है। चुग ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय की ओर से अर्शदीप सिंह के पेज पर झूठी जानकारी प्रकाशित करने के लिए विकिपीडिया के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी स्वागत किया। चुग ने कहा, ‘अर्शदीप भारत के गौरव हैं। वह पंजाब के उभरते खिलाड़ी हैं और हर भारतीय उनके साथ खड़ा है। उनके खिलाफ घृणास्पद टिप्पणी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।’

Arshdeep singh Sachin Tendulkar: अर्शदीप सिंह के समर्थन में अब सचिन भी हुए खड़े, बोले- जवाब जरूर देना, मैं देखूंगा
आकाश चोपड़ा ने बदली थी प्रोफाइल फोटो
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और अपनी कमेंट्री से लोगों को रोमांचित करने वाले आकाश चोपड़ा ने भी अर्शदीप सिंह के समर्थन में ट्विटर की प्रोफाइल पिक्चर बदली थी। इससे पहले उन्होंने भारत की हार के बाद ट्वीट कर कहा था कि जो बीत गई वो बात गई। अब आगे बढ़ने का समय है।

विराट कोहली ने सबसे पहले किया था समर्थन
कैच छोड़ने पर कई लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो रहे अर्शदीप का सबसे पहले विराट कोहली ने समर्थन किया था। कोहली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2009 में पाक के खिलाफ ही हुए अपने पहले मैच का जिक्र किया। कोहली ने कहा कि जब मैं पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार खेला था तब मैंने एक बार खराब शॉट खेला और आउट हो गया। मुझे लगा इसके बाद मैं कभी नहीं खेल पाउंगा। अर्शदीप सिंह का समर्थन करते हुए विराट ने कहा कि हर कोई गलती करता है और आगे बढ़ता है, यह तो गेम का हिस्सा है।

Md. Zubair : नहीं सुधरे जुबैर! अर्शदीप पर शेयर कर दिया पाकिस्तानी प्रॉपगैंडा वाले ट्वीट्स
‘कोई भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता, हमें अपने लड़कों पर गर्व है’
टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने अर्शदीप का समर्थन करते हुए कहा कि अर्शदीप की आलोचना करना बंद कीजिए। कोई भी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता। हमें अपने लड़कों पर गर्व है। पाकिस्तान का खेल बेहतर था।

आईटी मंत्रालय ने विकिपीडिया के खिलाफ की थी कार्रवाई
अर्शदीप सिंह को लेकर विकिपीडिया पर झूठी जानकारी देने के चलते सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने कार्रवाई भी की थी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विकिपीडिया के अधिकारियों को अर्शदीप का नाम खालिस्तानियों के साथ जोड़े जाने पर समन जारी किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसी हरकत किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

By admin