Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>
इस तरह की भड़काऊ चीजों की इजाजत नहीं देंगे, अर्शदीप के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ पर ऐक्शन में मोदी सरकार – government issues notice in arshdeep singh’s wikipedia page tampering case


नई दिल्ली : भारत सरकार ने विकिपीडिया को क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से संबंधित पेज पर झूठी जानकारी प्रकाशित करने के मामले में सोमवार को नोटिस जारी किया है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह ने दुबई में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सुपर4 एशिया कप के रोमांचक मैच में एक अहम कैच छोड़ दिया था जिसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर तीखे हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

अर्शदीप सिंह को खालिस्तानी आंदोलन से जोड़ा
इसके बाद अर्शदीप सिंह के पेज पर उनके बारे में प्रदर्शित सूचनाओं को बदल दिया गया था और उनका संबंध अलगाववादी खालिस्तानी आंदोलन से जोड़कर दिखाया गया। भारत सरकार ने सिंह के पेज पर गलत जानकारी प्रकाशित करने को लेकर विकिपीडिया को सोमवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस तरह की भड़काऊ चीज़ों की इजाजत नहीं दी जा सकती है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट कर ऐसे कदमों की आलोचना की।

गलत सूचना फैलाने की अनुमति नहीं
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ भारत में संचालित कोई भी इन्टरमीडियरी (मध्यवर्ती) इस प्रकार की गलत सूचना फैलाने, भड़काने और उपयोगकर्ता को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दे सकती जो हमारी सरकार की सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट की अपेक्षाओं का उल्लंघन करता है। इस बीच, आईटी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अर्शदीप के पेज से झूठी सामग्री को हटाने के लिए विकिपीडिया को दोपहर के आसपास एक नोटिस भेजा गया था।

विकिपीडिया से छेड़छाड़ पर सरकार हुई गंभीर
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि क्रिकेटर के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आने के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया और उसके अधिकारियों को तलब करने पर विचार किया गया। इस मुद्दे पर विकिपीडिया को भेजे गए नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला है। क्रिकेटर के विकिपीडिया पेज के संपादन के क्रम के मुताबिक, उस पर एक अपंजीकृत उपयोगकर्ता ने कई जगह, ‘भारत’ के स्थान पर ‘खालिस्तान’ कर दिया और उनका नाम बदलकर ‘मेजर अर्शदीप सिंह बाजवा’ कर दिया। मगर विकिपीडिया के संपादकों ने 15 मिनट के भीतर ही इन बदलावों को ठीक कर दिया।

Personal Data Protection: इंटरनेट पर किसी की मनॉपली नहीं चलेगी, जानिए कौन ऐसा बोल रहे हैं
पाकिस्तान से हुए थे बदलाव
माना जाता है कि क्रिकेटर के पेज पर यह बदलाव पाकिस्तान से किए गए थे। बड़े सोशल मीडिया प्रतिष्ठानों को उनके मंच पर नफरती भाषणों, गलत सूचनाओं, और फर्जी खबरों के प्रसारण के लिए पहले भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। सरकार ने पिछल साल नए आईटी नियम अधिसूचित किए थे ताकि सोशल मीडिया का संचालन करने वाली कंपनियों (इन्टरमीडियरी) को और जवाबदेह बनाया जा सके।



Source link

By admin