Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>
असम कांग्रेस के सांसद ने कहा- मैं मुगलों का वंशज, उन पर गर्व है


दिसपुर: असम के कांग्रेस सांसद अब्‍दुल खालिक के व‍िवाद‍ित बयान पर बवाल हो गया है। खालिक ने मुगलों पर गर्व जाह‍िर करते हुए कहा क‍ि उन्‍होंने छोटे राज्‍यों में बंटे भारत को हिंदुस्‍तान नाम दिया है। इसलिए उन पर गर्व है। उन्‍होंने आगे कहा क‍ि मुझे मुगलों पर गर्व है। मैं मुगल नहीं हूं। लेकिन उनका वंशज हूं। मुगलों ने इस देश को आकार देने का काम किया था। इसलिए मुझे उन पर गर्व है। कांग्रेस सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आपको मुगलों से इतनी नफरत हैं तो लाल किले पर तिरंगा फहराना भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मुगलों ने भारत में लाल किला और ताजमहल जैसे स्मारकों का निर्माण किया था और इसलिए देश में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अब्दुल खालिक ने आगे कहा कि मुगलों का महत्व इस बात से पता चलता है कि देश का हर प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराता रहा है।


मुगलों द्वारा असम पर आक्रमण की बात पूछे जाने पर असम के बारपेटा विधानसभा सीट से कांग्रेस सांसद खालिक ने कहा क‍ि हां, मुगलों ने असम पर आक्रमण किया था। लेकिन यह सब व्यक्तिगत नहीं था। उस समय उनकी देश पर हुकूमत थी। वे उस समय के राजा थे और राजा होने के नाते उन्होंने असम पर अटैक किया था। उन्होंने कहा क‍ि अहोम सेना ने मुगलों को बार-बार पराजित किया था। लेकिन उसम समय असम की अपनी एक अलग रियासत थी और भारत एक अलग राष्ट्र था। वह विवाद मुगल और अहोम सेना के बीच नहीं था। वह विवाद भारत और असम के बीच था। आज असम भारत का हिस्सा है। आज परिस्थितियां पहले से बहुत अलग हैं।



Source link

By admin