अफ्रीका में था ऐसा अजगर!
40 मिलियन साल पहले की बात है। अफ्रीका में एक विशाल स्नेक के बारे में पढ़ने को मिलता है। Gigantophis 35 फीट लंबा अजगर हुआ करता था। वह भी अपने शिकार को जकड़कर उसका दम निकाल लेता था। आज के हाथी की तरह उस समय मोरीथेरियम (Moeritherium) नामक जानवर हुआ करता था। लेकिन उसकी सूड़ नहीं होती थी। यह हाथी से कम आकार का सूअर से मिलता-जुलता विशालकाय शरीर वाला जानवर था। ये आज के हाथी से ज्यादा दरियाई घोड़े से ज्यादा मेल खाता है। उनके दांतों के आकार से पता चलता है कि वे सी-फूड पर निर्भर थे। हालांकि कुछ एक्सपर्ट इसे हाथी के विकास के शुरुआती चरण से जोड़ते हैं।

मोरिथेरियम की 100 साल पुरानी पेंटिंग।
इसी मोरीथेरियम के बारे में कहा जाता है कि Gigantophis उसे मारकर निगल जाता था। हालांकि आज के समय में यानी पिछले 100-200 साल का इतिहास खंगालें तो ऐसी कोई जानकारी या पुख्ता सबूत हाथी को लेकर नहीं मिलते हैं। सबसे बड़े सांप या अजगर की बात करें तो आज के दौर में रेटिकुलेटेड पाइथन और एनाकोंडा का जिक्र होता है। इनमें से कोई भी हाथी को नहीं मार सकता है।

quora पर शेयर की जाती है यह तस्वीर।
Gigantophis के बारे में कहा जाता है कि ये मॉन्स्टर अजगर मिस्र और अल्जीरिया वाले क्षेत्र में पाए जाते थे। इसके बारे में 1901 में चार्ल्स विलियम एंड्र्यू का शोध प्रकाशित हुआ था।
आपके मन में सवाल होंगे कि अगर ऐसा है तो अजगर या सांप कितने बड़े जानवर को खा सकते हैं। हाल में आपने वो तस्वीर भी देखी होगी जिसमें एक विशालकाय अजगर ने मगरमच्छ को निगल लिया था। इससे पहले 2017 में अफ्रीकी रॉक पाइथन ने हाइना को खा लिया था। नेशनल ज्यॉग्राफिक ने इसका वीडियो भी दिखाया था। इसमें हाइना को लपेटकर अजगर निगलता दिख रहा था। इससे पहले 1955 में एक अजगर ने इंपाला (हिरण जैसा जानवर) को निगल लिया था।
अफ्रीकन रॉक पाइथन बंदर, वारथॉग (सूअर फैमिली का जानवर), गिद्ध, मगरमच्छ, कुत्ते और बकरियों को आसानी से अपना भोजन बना सकता है। अजगरों की खास बात यह होती है कि ये अपना भोजन चबाते नहीं है बल्कि उनकी जान लेकर निगल लेते हैं।
यह भी जान लीजिए कि अजगर भले ही निगल न सके लेकिन किंग कोबरा से हाथी काफी बचकर रहता है। यह दुनिया का सबसे जहरीला सांप होता है। इसके काटने से इतना जहर निकलता है कि कुछ ही घंटों में हाथी जैसे विशालकाय जानवर की भी मौत हो सकती है।