Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को आने वाले चुनावों के मद्देनजर बड़ें संगठनात्मक बदलाव किए हैं, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है, वह अब तक हरियाणा के प्रभारी थे, हरियाणा की जिम्मेदारी अब त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देब को दी गई है


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इस कड़ी में पार्टी ने शुक्रवार को अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कई राज्यों के प्रदेश प्रभारी बदले गए हैं। साथ ही बीजेपी ने दो पूर्व सीएम और एक पूर्व केंद्रीय मंत्री को भी जिम्मेदारी दी है। बिप्लव देब को त्रिपुरा सीएम पद से हटाया गया था । विजय रुपाणी को गुजरात सीएम की जिम्मेदारी से और प्रकाश जावडेकर को केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया था। अब तीनों को ही अलग अलग प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

पिछले महीने 10 तारीख को बीजेपी ने सुनील बंसल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्ति किया था। साथ ही कहा कि वे उनकी पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और तेलंगाना के प्रदेश प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी रहेगी। अब संगठन में जो बदलाव किए गए हैं उसमें तेलंगाना का प्रभारी पार्टी महासचिव तरुण चुघ को बनाया गया है। बिहार से विधान परिषद सदस्य मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि सुनील बंसल क्षेत्रीय प्रभारी के तौर पर तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

राज्य प्रभारियों की सूची

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी बनाया गया है, वह अब तक हरियाणा के प्रभारी थे। हरियाणा की जिम्मेदारी अब त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देब को दी गई है। छत्तीसगढ़ का प्रभारी ओम माथुर को बनाया गया है। सांसद विनोद सोनकर को दादर-नगर हवेली और दमन द्वीप का प्रभारी बनाया गया है उनकी जगह पर त्रिपुरा का प्रभारी सांसद महेश शर्मा को बनाया गया है। नोएडा की सोसाइटी में हुए एक विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर बीजेपी में काफी खींचतान दिख रही थी और महेश शर्मा को भी टारगेट किया जा रहा था।

सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी को झारखंड का, पूर्व मंत्री प्रकाश जावडेकर को केरल का, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी को पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश के प्रभारी पी.मुरलीधर राव ही रहेंगे लेकिन यहां सह प्रभारी अब पंकजा मुंडे को बनाया गया है। राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह के साथ विजया राहटकर को सह प्रभारी बनाया गया है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।



Source link

By admin