Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>


हाइलाइट्स

  • राजस्‍थान के चुरू में न्‍यूनतम तापमान -1.1 डिग्री दर्ज किया गया, जयपुर में 7 डिग्री
  • दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत में बढ़ गई है ठंड, चल रहीं सर्द हवाएं
  • मौसम विभाग का अनुमान, अगले 10 दिनों में तापमान में होगी और गिरावट
  • पूर्वानुमान में IMD ने कहा, क्रिसमस तक दिल्‍ली में हो सकती है हल्‍की बारिश

नई दिल्‍ली
राजधानी समेत उत्‍तर भारत के ज्‍यादातर इलाकों में ठंड का सितम बढ़ गया है। राजस्‍थान के चुरू में तो न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। राज्‍य के कुछ जिलों में आज से शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार सुबह श्रीगंगानगर में न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तो जयपुर में 7 डिग्री था। दिल्‍ली का न्‍यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है दिल्‍ली में रविवार तक पारा इससे भी नीचे पहुंच सकता है। पर्वतीय राज्‍यों में बर्फबारी से भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है।

Weather-Chart

मौसम विभाग की ओर से जारी उत्‍तर-पश्चिमी राज्‍यों के तापमान की सूची

पहाड़ों पर बर्फबारी, बढ़ गई ठंड
उत्तराखंड, जम्‍मू और कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्‍सों में अच्‍छी-खासी बर्फबारी हुई है। उसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। IMD की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को राजस्‍थान के चुरू में पारा शून्‍य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी ऐसी ही ठंड पड़ेगी। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह का न्‍यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा।

Rajasthan Weather Live Update :फतेहपुर में माइनस में पहुंचा पारा, अगले 3 दिनों के लिए तीव्र शीतलहर का अलर्ट जारी
यूपी के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीत लहर और कोहरे की संभावना जताई है। इसके चलते मैदानी इलाकों में आने वाले हफ्ते में ठिठुरन और बढ़ेगी। उधर, गुजरात के सूरत में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो गया है।

पहाड़ों से उत्तरी हवाएं आ रही हैं इसलिए ठंड बढ़ रही है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर आ गई है। राजस्थान में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री हो गया है। हालांकि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 5 डिग्री से अधिक तापमान है लेकिन एक-दो दिन के भीतर ही दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 5 डिग्री से कम तापमान होने की उम्मीद है। ऐसे में ठंड बढ़ जाएगी।

महेश पलावत, मौसम विज्ञानी

उत्‍तराखंड में यलो अलर्ट
IMD ने उत्तराखंड में 18-21 दिसंबर के बीच शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया। 17 दिसंबर को रानीचौरी में (-2.7 डिग्री सेल्सियस), मुक्तेश्वर (0.2 डिग्री सेल्सियस), मसूरी में (0.9 डिग्री सेल्सियस), पिथौरागढ़ (0.9 डिग्री सेल्सियस) और नई टिहरी (1.4 डिग्री सेल्सियस)) दर्ज किया गया।

दिल्‍ली: 5 डिग्री तक गिरेगा पारा
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से राजधानी में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। तेज धूप के बावजूद हवाओं की वजह से पूरे दिन ठिठुरन रह रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक दर्ज हो सकता है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। 19 और 20 दिसंबर को यह महज 5 डिग्री रह सकता है। 21 दिसंबर को यह 6 डिग्री पहुंच जाएगा।

22 दिसंबर को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिल्ली पर दिखाई देगा और उसकी वजह से 23 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान बढ़कर वापस 9 डिग्री पर पहुंच सकता है। लेकिन अधिकतम तापमान इस दौरान भी 20 से 23 डिग्री तक ही बना रहेगा। 22 दिसंबर के बाद फिर से आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

IMD-Weather-w

उत्‍तर-पश्चिम भारत के लिए IMD का पूर्वानुमान

नोएडा : एक महीने में सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार
दिल्‍ली से सटे नोएडा में पिछले एक महीने में शुक्रवार का दिन सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। शुक्रवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को धूप में तेजी नहीं थी और गलन बहुत अधिक थी। ऐसे में धूप भी ना के बराबर ही लग रही थी। ठंड से बचने के लिए लोग घरों से भी कम निकल रहे हैं। हीटर, ब्लोअर और आग जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।

गुड़गांव : आज छाया रह सकता है कोहरा
सर्द हवा के साथ धूप की नरमी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में ठंडी हवाओं के चलने का सिलसिला बरकरार रहेगा। शनिवार सुबह कोहरा छाया रह सकता है।

UP weather: बर्फबारी से यूपी में कंपाने वाली ठंड बढ़ी, 8 डिग्री से नीचे आया तापमान, मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा, जानें शहरों के मौसम का हाल
फरीदाबाद : 2 दिन में 6 डिग्री पहुंच सकता है न्यूनतम पारा
हवा की गति बढ़ने से जिले में ठंड का असर बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। हवा चलते रहने के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक ही बना रहने का अनुमान है।



Source link

By admin