Sindhu Dhara

समाज की पहचान # सिंध की उत्पति एवं इतिहास<> सिंधी भाषा का ज्ञान <> प्रेणादायक,ज्ञानवर्धक,मनोरंजक कहानिया/ प्रसंग (on youtube channel)<>  सिंधी समाज के लिए,वैवाहिक सेवाएँ <> सिंधी समाज के समाचार और हलचल <>
dilip ghosh national vice president of bjp: Dilip Ghosh Made BJP’s National Vice President, Sukanta Majumdar Party’s New Bengal Chief, Sukanta Majumdar replaces Dilip Ghosh as Bengal BJP chief, latter made national vice-president: दिलीप घोष बने BJP के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष, सुकांता मजूमदार बंगाल प्रदेश अध्‍यक्ष


हाइलाइट्स

  • जेपी नड्डा ने दिलीप घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया
  • बाबुल सुप्रियो ने दिए थे कई और नेताओं के वापस टीएमसी से जुड़ने के संकेत
  • बाबुल सुप्रियो रविवार को तृणमूल कांग्रेस में हुए थे शामिल

नई दिल्‍ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दिलीप घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, डॉ. सुकांता मजूमदार को पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनकी नियुक्ति तुरंत प्रभावी हो गई हैं। भाजपा ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जा केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाए जाने के बाद बाबुल सुप्रियो ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल होकर राजनीतिक गलियारों में तहलका मचा दिया था। भाजपा की दोनों नियुक्तियों का पश्चिम बंगाल से सीधा संबंध है।

letter

इससे कुछ घंटे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने दिलीप घोष पर विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए ‘आंशिक रूप से जिम्मेदार’ होने का आरोप लगाया था। उन्‍होंने यह भी चेतावनी दी थी कि टीएमसी को छोड़कर भाजपा में गए कई और नेता वापसी की संभावना तलाश रहे हैं। वे भाजपा से संतुष्ट नहीं हैं। उनकी टीएमसी में वापसी के बाद यह सिलसिला जारी रहने वाला है।

letter1

आसनसोल से दूसरी बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए सुप्रियो ने पहले कहा था कि वह राजनीति छोड़ देंगे। हालांकि, बाद में भाजपा नेतृत्व ने उन्हें लोकसभा सदस्य बने रहने के लिए राजी कर लिया था। भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के 48 घंटे के भीतर पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने सोमवार दोपहर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य सचिवालय नबन्ना में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो के साथ आधे घंटे से अधिक समय तक बातचीत की।

इसके बाद सोमवार को अचानक देर शाम को भाजपा ने एक बड़ा फैसला लिया। इसके तहत दिलीप घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यानी अब वह जेपी नड्डा के बाद पार्टी में दूसरी सबसे पावरफुल पोजिशन में होंगे। उधर, उनकी जगह डॉ. सुकांता मजूमदार को पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

collage four



Source link

By admin